निशांत बिलिंग
GST Billing Software — किसी भी दुकान के लिए
हलवाई, कपड़ा, किराना, हार्डवेयर — सबके लिए एक ही सॉफ्टवेयर
₹4,999/पहले साल
नवीकरण मात्र ₹2,500/साल
🎉 सीमित समय की छूट — अभी लें
Windows Installer = install होगा | Portable = बिना install, सीधे चलाओ
🏆 बाज़ार में हमसे बेहतर कोई नहीं
हर वो चीज़ जो आपकी दुकान को चाहिए — एक जगह
📦
स्टॉक ट्रैकिंग
बिल बनते ही स्टॉक अपने आप घटता है। कम स्टॉक पर तुरंत चेतावनी — कभी माल खत्म होने का पता नहीं चला? अब चलेगा।
💵📱💳📋
4 तरह का भुगतान
नकद, UPI, कार्ड, उधार — चारों एक ही बिल पर। जिस तरह पैसे मिले, उसी तरह record होगा।
📋
उधारी खाता (Ledger)
हर ग्राहक का कितना बाकी है — एक नज़र में। कुल बकाया ऊपर दिखता है। कोई हिसाब नहीं भूलेगा।
📊
GSTR-1 Export
महीने का GST data एक click में CSV में। CA को भेजो, खुद भरो — जो चाहो करो। झंझट खत्म।
📈
असली रिपोर्ट
महीनेवार बिक्री, मिला हुआ vs बाकी — progress bar के साथ। आज कितना हुआ, इस महीने कितना — सब दिखता है।
📤
WhatsApp बिल
बिल बना और सीधे ग्राहक के WhatsApp पर। एक बटन — काम खत्म। कोई copy-paste नहीं।
🖨️
Thermal Print
80mm thermal printer पर सीधे print। दुकानदार का logo, नाम, GSTIN — सब छपेगा।
☁️
हर जगह, हर device
Mobile, Desktop, Laptop — जहाँ चाहो खोलो। Gmail से login करो, सारा data हाज़िर। कोई pen drive नहीं, कोई backup नहीं।
तुलना करके देखो
| खूबी | निशांत बिलिंग | बाकी सॉफ्टवेयर |
|---|---|---|
| स्टॉक ट्रैकिंग | ✅ | ✅ |
| उधारी Ledger | ✅ | ✅ |
| GSTR-1 Export | ✅ | ✅ |
| 4 Payment Modes | ✅ | ✅ |
| WhatsApp बिल | ✅ | ❌ |
| हिंदी UI | ✅ | ❌ |
| 2 मिनट Setup | ✅ | ❌ |
| Mobile + Desktop दोनों | ✅ | ❌ |
| कीमत/साल | ₹2,500 | ₹7,999+ |
📖 यूज़र मैनुअल
पहली बार इस्तेमाल करने वाले ध्यान से पढ़ें — एक बार पढ़ा, हमेशा के लिए सीखा
📥 पहला काम — सॉफ्टवेयर खोलें
सबसे पहले यह करें
▶ ऊपर दिए Windows Installer बटन पर क्लिक करें — फाइल डाउनलोड होगी।
▶ डाउनलोड हुई फाइल पर डबल क्लिक करें। अगर Windows ने रोका तो "More Info" → "Run Anyway" क्लिक करें।
▶ Install हो जाने के बाद Desktop पर निशांत बिलिंग का icon दिखेगा — उस पर डबल क्लिक करें।
▶ सॉफ्टवेयर खुलेगा और Google से Login का बटन दिखेगा।
▶ अपना Gmail account से login करें — बस हो गया।
💡 Portable Version वालों को install नहीं करना — सीधे EXE फाइल पर डबल क्लिक करो, चल जाएगा।
🏪 दूसरा काम — दुकान की जानकारी भरें
यह एक बार करना है — बिल पर आपकी दुकान का नाम छपेगा
▶ Login के बाद नीचे ⚙️ सेटिंग पर क्लिक करें।
▶ यहाँ भरें:
🏷️ दुकान का नाम — जैसे "राम हलवाई", "श्याम क्लॉथ स्टोर"
📞 मोबाइल नंबर — ग्राहक को WhatsApp पर दिखेगा
📍 पता — दुकान का पूरा पता
🔢 GSTIN — अगर GST नंबर है तो भरें, नहीं है तो खाली छोड़ें
🖼️ Logo — दुकान की फोटो या logo लगाएं (PNG/JPG)
▶ सब भरने के बाद सेव करें बटन दबाएं।
📦 तीसरा काम — सामान की लिस्ट बनाएं
यह सबसे जरूरी काम है — पहले सामान डालो, फिर बिल बनेगा
▶ नीचे 📦 सामान पर क्लिक करें।
▶ + नया सामान बटन दबाएं।
▶ यह भरें:
🏷️ सामान का नाम — जैसे "जलेबी", "बासमती चावल 5kg"
⚖️ इकाई (Unit) — किलो, लीटर, पीस, दर्जन
💰 भाव (Price) — एक किलो/पीस का दाम
📊 GST % — नहीं लगता तो 0 लिखें
📦 शुरुआती स्टॉक — अभी कितना माल है — नई खूबी
⚠️ कम स्टॉक चेतावनी — कितने पर alert आए — नई खूबी
💡 हलवाई भाई के लिए उदाहरण:
• जलेबी — किलो — ₹160 — GST 0%
• गुलाब जामुन — पीस — ₹10 — GST 0%
• बर्फी — किलो — ₹400 — GST 0%
👥 चौथा काम — ग्राहक जोड़ें (वैकल्पिक)
उधारी वाले या पक्के ग्राहकों के लिए — नकद ग्राहक के लिए जरूरी नहीं
▶ नीचे 👥 ग्राहक पर क्लिक करें।
▶ + नया ग्राहक दबाएं।
▶ नाम, मोबाइल नंबर, पता भरें — सेव करें।
💡 ग्राहक page पर अब कुल बकाया और हर ग्राहक का उधारी balance दिखता है — नई खूबी
🧾 पाँचवाँ काम — बिल बनाएं
यही सबसे ज्यादा करेंगे — रोज़ का काम
▶ होम स्क्रीन पर नीला बटन "नया बिल बनाएं" दबाएं।
▶ ग्राहक चुनें — उधारी वाले ग्राहक के नाम के आगे बकाया राशि भी दिखेगी।
▶ सामान चुनें — कम स्टॉक वाले सामान पर ⚠️ दिखेगा।
▶ मात्रा डालें — बिल बनने पर स्टॉक अपने आप घटेगा।
▶ छूट — रुपये में लिखें।
▶ भुगतान का तरीका चुनें — नई खूबी:
💵 नकद
📱 UPI
💳 कार्ड
📋 उधार
▶ बिल बनाएं — हो गया!
बिल बनने के बाद:
📤 WhatsApp पर भेजें — ग्राहक को सीधे message
🖨️ प्रिंट करें — 80mm Thermal printer पर
✓ पैसे मिल गए — उधार को चुकाया mark करें
📊 छठा काम — रिपोर्ट और GSTR Export
दिन/महीने की कमाई + GST file करने का data
▶ नीचे 📊 रिपोर्ट पर क्लिक करें।
▶ यहाँ दिखेगा — आज की बिक्री, महीनेवार बिक्री, मिला vs बाकी का bar।
▶ नई खूबी: महीना चुनो और GSTR-1 CSV Export करो — CA को भेजो या खुद GST भरो।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इन्हें पहले पढ़ लो — फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी
Q: सामान नहीं दिख रहा बिल बनाते समय?
→ पहले 📦 सामान में जाकर सामान जोड़ो — बिना सामान डाले बिल नहीं बनेगा।
Q: GST नहीं लगता मेरी दुकान पर?
→ सामान जोड़ते समय GST % में 0 लिखो।
Q: गलती से बाकी लिखा, अब पैसे मिल गए?
→ बिल खोलो → ✓ पैसे मिल गए बटन दबाओ।
Q: Internet नहीं है तो चलेगा?
→ Desktop और Mobile दोनों के लिए internet जरूरी है — data cloud पर save होता है।
Q: Printer कौन सा लगेगा?
→ कोई भी 80mm Thermal Printer — Xprinter, TVS RP45 — सब चलेंगे।
Q: दूसरे मोबाइल/computer पर data दिखेगा?
→ हाँ — उसी Gmail से login करो, सारा data मिलेगा।
Q: स्टॉक गलत हो जाए तो?
→ सामान की list में जाओ, उस सामान को खोलो और stock manually ठीक करो।
Q: GSTR Export में क्या होता है?
→ उस महीने के सभी बिल, GST amount, ग्राहक का नाम — CSV में। CA को भेज दो।
📞 फिर भी कोई दिक्कत?
WhatsApp पर message करो — सीधे developer से बात होगी