निशांत होटल प्रो
भारतीय होटलों के लिए बना सॉफ्टवेयर
कमरे की बुकिंग से लेकर चेक-आउट तक, बिलिंग से लेकर कर्मचारी प्रबंधन तक — सब कुछ एक जगह। हिंदी में, बिना इंटरनेट के भी, और जीएसटी के साथ।
₹4,999
पहले साल
₹2,500
नवीनीकरण / साल
मुफ्त
डेमो उपलब्ध
👉 Chrome menu ⋮ → Add to Home Screen
Windows 10 / 11 पर चलेगा • ७ दिन मुफ्त में आज़माएं
क्या-क्या मिलेगा?
होटल प्रो की सभी खूबियाँ
कमरा प्रबंधन
सभी कमरों की तत्काल उपलब्धता — सिंगल, डबल, सुइट। एक नज़र में पूरा हाल।
बुकिंग और चेक-इन/आउट
अग्रिम बुकिंग, सीधे आकर चेक-इन, और झटपट चेक-आउट — सब कुछ दो क्लिक में।
बिलिंग और रसीद
कमरे का किराया, रेस्टोरेंट, धुलाई — सब एक बिल में। जीएसटी-तैयार रसीद छापो।
रेस्टोरेंट बिलिंग
होटल के रेस्टोरेंट के ऑर्डर कमरे से जोड़ो। चेकआउट पर अपने आप मिल जाएं।
कर्मचारी प्रबंधन
हाउसकीपिंग, रिसेप्शन, हिसाब-किताब — हर कर्मचारी का काम देखो।
रिपोर्ट और आंकड़े
रोज़ की भराई, कमाई, महीने का हिसाब — सब एक डैशबोर्ड पर।
बिना इंटरनेट चले
नेट नहीं है तो भी काम नहीं रुकेगा। सारा डेटा डिवाइस पर सुरक्षित।
मोबाइल और कंप्यूटर
मोबाइल पर भी चलाओ, कंप्यूटर पर भी — एक ही सॉफ्टवेयर।
निशांत होटल प्रो क्यों?
बाकी होटल सॉफ्टवेयर से बेहतर क्यों है
सबसे सस्ता
बाज़ार के बाकी होटल सॉफ्टवेयर से कई गुना सस्ता — छोटे होटलों के बजट में।
भारत के लिए बना
जीएसटी रसीद, हिंदी में इस्तेमाल, भारतीय भुगतान — सब तैयार।
सीधा सम्पर्क
कोई आईवीआर नहीं — व्हाट्सऐप पर सीधे बनाने वाले से बात करो।
कैसे इस्तेमाल करें?
तीन आसान कदम
डाउनलोड करें
ऊपर दिए बटन से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें। फ़ाइल का नाम होगा — Nishant Hotel Pro Setup.exe
इंस्टॉल करें
फ़ाइल पर दो बार क्लिक करें और Next → Install → Finish दबाते जाएं। कुछ ही मिनट में इंस्टॉल हो जाएगा।
शुरू करें
डेस्कटॉप पर बना आइकन खोलें। पहली बार में होटल का नाम और अपना नंबर डालें — बस हो गया।
⚠️ इंस्टॉल करते समय यह संदेश आ सकता है — घबराएं नहीं
विंडोज़ में स्मार्ट ऐप कंट्रोल नाम की एक सुरक्षा है जो नए सॉफ्टवेयर को रोकती है। यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह सुरक्षित है — बस नीचे दिए तरीके से इंस्टॉल करें।
यह करें:
- १. स्टार्ट बटन में Windows Security खोजें और खोलें
- २. App & browser control पर क्लिक करें
- ३. Smart App Control को बंद (Off) करें
- ४. अब सॉफ्टवेयर फिर से इंस्टॉल करें
- ५. इंस्टॉल होने के बाद Smart App Control वापस चालू कर सकते हैं
अगर फिर भी दिक्कत हो तो व्हाट्सऐप पर संपर्क करें — हम मदद करेंगे।
⚠️ Windows Installation Warning (English)
Windows 11 has a security feature called Smart App Control that may block newly downloaded software. This software is completely safe. Follow these steps if you see a warning:
- 1. Search for Windows Security in the Start menu and open it
- 2. Click on App & browser control
- 3. Turn Smart App Control OFF
- 4. Run the installer again
- 5. You can turn Smart App Control back ON after installation
If the issue persists, contact us on WhatsApp — we will help you install it remotely.
📖 उपयोगकर्ता पुस्तिका
सॉफ्टवेयर के हर हिस्से को समझें — आसान भाषा में
१. पहली बार सेटअप
- • सॉफ्टवेयर खोलने पर सबसे पहले होटल का नाम, पता और फ़ोन नंबर डालें।
- • जीएसटी नंबर है तो वह भी डालें — रसीद पर अपने आप आएगा।
- • कमरों की संख्या और प्रकार (सिंगल, डबल, सुइट) सेट करें।
- • हर कमरे का किराया अलग-अलग डालें।
२. कमरा बुकिंग और चेक-इन
- • नई बुकिंग — मेनू में "बुकिंग" पर जाएं, मेहमान का नाम, फ़ोन, आने की तारीख और कमरा चुनें।
- • अग्रिम बुकिंग — भविष्य की तारीख चुनकर पहले से बुक करें।
- • चेक-इन — मेहमान आने पर उनकी बुकिंग खोलें और "चेक-इन करें" दबाएं।
- • आधार/पहचान पत्र का फ़ोटो भी जोड़ सकते हैं।
३. चेक-आउट और बिलिंग
- • मेहमान के कमरे पर जाएं और "चेक-आउट" दबाएं।
- • कमरे का किराया, रेस्टोरेंट के बिल अपने आप जुड़ जाएंगे।
- • जीएसटी अपने आप जुड़ेगा।
- • रसीद प्रिंटर से या PDF बनाकर व्हाट्सऐप पर भेजें।
- • नकद, UPI, कार्ड — जो भुगतान आए वह दर्ज करें।
४. रेस्टोरेंट बिलिंग
- • "रेस्टोरेंट" मेनू में जाएं और नया ऑर्डर बनाएं।
- • ऑर्डर किसी कमरे से जोड़ सकते हैं — चेक-आउट पर बिल में मिल जाएगा।
- • बाहरी ग्राहक के लिए अलग बिल बना सकते हैं।
५. कर्मचारी प्रबंधन
- • "कर्मचारी" मेनू में नाम, पद और वेतन दर्ज करें।
- • रोज़ की हाज़िरी लगाएं — महीने के अंत में वेतन अपने आप निकलेगा।
- • हाउसकीपिंग को कमरे असाइन करें।
६. रिपोर्ट और आंकड़े
- • आज की रिपोर्ट — कितने कमरे भरे हैं, कितनी कमाई हुई।
- • महीने की रिपोर्ट — पूरे महीने का हिसाब एक जगह।
- • सभी रिपोर्ट PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
७. डेटा बैकअप
- • सेटिंग में "बैकअप लें" दबाएं — एक फ़ाइल बन जाएगी।
- • पेनड्राइव या Google Drive में सुरक्षित रखें।
- • कंप्यूटर बदलने पर "बैकअप से पुनः स्थापित करें" से डेटा वापस आएगा।
- • हर हफ्ते बैकअप लेने की आदत बनाएं।
अभी शुरू करें — मुफ्त में आज़माएं
७ दिन बिल्कुल मुफ्त। कोई क्रेडिट कार्ड नहीं। पसंद आए तो खरीदें।